मिर्जापुर धर्मांतरण का मास्टरमाइंड इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

मिर्जापुर। यूपी स्थित मिर्जापुर के जिम में दोस्ती कर धर्मान्तरण कराने के मामले में मुख्य आरोपी सरगना इमरान को दिल्ली एयरपोर्ट से इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने गिरफ्तार कर लिया है। इमरान को शुक्रवार की रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की सूचना पर मिर्जापुर पुलिस शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंची। उसे रिमांड पर लेकर वापस आ रही है। पटियाला कोर्ट में पेश करने के बाद मिर्जापुर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे मिर्जापुर आ रही है। इस मामले में मिर्जापुर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इमरान के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था, इसी के आधार पर इमरान की गिरफ्तारी संभव हो पाई। उसे मिर्जापुर पुलिस लेकर आ रही है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले यूपी पुलिस के सिपाही की भी इस केस में संलिप्पता सामने आ चुकी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। ये बात जांच में सामने आई है कि आयरन फायर जिम का संचालन सिपाही इरशाद खां की ही निगरानी में होता था।

जिसमें इरशाद का शागिर्द फरीद अहमद था। जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा है। सिपाही इरशाद इस समय माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात था। मूल रूप से गाजीपुर के गहमर का निवासी इरशाद खां पिछले कई वर्ष से आयरन फायर जिम का संचालन करता आ रहा है, पर कागजों पर संचालन फरीद अहमद करता था। कागजों पर जिम का मालिक होने के साथ जिम में फरीद अहमद ट्रेनर के रूप में कार्य करता था। इरशाद भी ड्यूटी खत्म करके जिम में आता था। उसका परिवार मिर्जापुर में ही रहता है। एक वर्ष पहले वह माधोपुर स्टेशन पर जीआरपी में गया है। उससे पहले वह मिर्जापुर में ही विभिन्न थानों पर न्यायालय ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने इमरान से पहले इस मामले में आरोपी फरीद को मुठभेड़ में पहले ही खड़ंजा फाल के पास से गिरफ्तार कर चुकी है। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। फरीद जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती करके प्रेम जाल में फंसा कर उनका वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *